India Post GDS Second Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ने हाल ही में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस इस समय चल रहा है. GDS की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब सबको दूसरी लिस्ट का इंतजार है. जिन भी उम्मीदवारों के नाम पहली लिस्ट में नहीं है, उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट से उम्मीद है. इंडिया पोस्ट के एक नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस चलेगा, जो कि 23 मार्च, 2026 को पूरा होगा. पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आया है, उन्हें अपने दस्तावेज बताए गए डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने होंगे, जिसके लिए वे चुने गए हैं.
कैंडिडेट्स को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और 2 सेट फोटोकॉपी के साथ लेकर जानी होगी. ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर राज्यवार सिलेक्शन लिस्ट देखी जा सकती है. वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर इंडिया पोस्ट की और से किसी भी तरह की ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई. लेकिन यह आमतौर पर पहले राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है. ऐसे में उम्मीद है कि दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल में जारी होगी.
28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पूरे देश में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरा जाना है. इस परीक्षा के लिए कोई एग्जाम नहीं हुई था. मेरिट लिस्ट क्लास 10 (सेकेंडरी स्कूल परीक्षा) में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की गई है. मेरिट लिस्ट को PDF फ़ॉर्मेट में जारी किया गया है. राज्य-वार के लिए अगल मेरिट लिस्ट निकाली गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं