India Post GDS Result 2026 Live Updates: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट के बाद अब उम्मीदवारों को 2nd Merit List का बेसब्री से इंतजार है. भारतीय डाक विभाग अपनी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जल्द ही शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगा. इस बार 28,636 पदों पर भर्ती होनी है. खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं हुई है. सेलेक्शन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों (Merit-based) के आधार पर होगा. अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था, तो दूसरी लिस्ट आपके लिए बड़ा मौका हो सकती है.
India Post GDS Result 2026 Live Updates
India Post GDS 2nd Merit List 2026 LIVE : मेरिट लिस्ट में क्या-क्या होगा
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का डिवीजन, ऑफिस नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर और पर्सेंटेज होगा.
India Post GDS Result 2026 LIVE : India Post GDS की पहली मेरिट लिस्ट
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार
आंध्र प्रदेश सर्कल
1048
असम सर्कल
639
बिहार सर्कल
1338
छत्तीसगढ़ सर्कल
1153
दिल्ली सर्कल
38
गुजरात सर्कल
1777
हरियाणा सर्कल
270
हिमाचल प्रदेश सर्कल
518
जम्मू और कश्मीर सर्कल
267
झारखंड सर्कल
908
कर्नाटक सर्कल
1020
केरल सर्कल
1691
मध्य प्रदेश सर्कल
2102
महाराष्ट्र सर्कल
3547
पूर्वोत्तर सर्कल
1003
ओडिशा सर्कल
1191
पंजाब सर्कल
261
राजस्थान सर्कल
634
तमिलनाडु सर्कल
2009
तेलंगाना सर्कल
607
उत्तर प्रदेश सर्कल
3168
उत्तराखंड सर्कल
436
पश्चिम बंगाल सर्कल
2963
India Post GDS 2nd Merit List 2026: GDS 2nd List: कम कट-ऑफ की उम्मीद
इंडिया पोस्ट GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट में कम अंक वाले उम्मीदवारों को बड़ा मौका मिल सकता है. जानकारों के मुताबिक, कई सर्कल्स में खाली बची सीटों के कारण कट-ऑफ में गिरावट आने की पूरी संभावना है. ऐसे में जो छात्र पहली लिस्ट में कुछ ही अंकों से चूक गए थे, उनके चयन के अवसर बढ़ गए हैं. लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
India Post GDS Result 2026 LIVE : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'GDS 2026 Result/2nd Merit List' लिंक पर क्लिक करें.
अपने Circle (राज्य) का चयन करें जहाँ से आपने आवेदन किया था.
एक PDF फाइल खुलेगी, उसमें अपना Registration Number सर्च करें.
यदि नाम है, तो उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.