विज्ञापन

IIT बॉम्बे में एडमिशन के लिए जरूरी है इतनी AIR, जानें कितनी थी पिछले साल की Cut-Off

आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन पाना हर स्टूडेंट का सपना होता है. हर साल बड़ी संख्या में कॉम्पटिशन देखने को मिलता है. अगर आप भी इस इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो जानिए पिछले साल की AIR कटऑफ, सीटों की संख्या और कितनी रैंक चाहिए.

IIT बॉम्बे में एडमिशन के लिए जरूरी है इतनी AIR, जानें कितनी थी पिछले साल की Cut-Off
IIT बॉम्बे में एडमिशन के लिए कट-ऑफ कितनी चाहिए?

IIT Bombay Admission AIR: IIT-JEE की तैयारी कर रहे ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना IIT बॉम्बे में पढ़ने का होता है. इसमें एडमिशन पाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड एग्जाम (JEE Advanced exam) में बैठते हैं. टॉप रैंक लाने वालों को यहां से पढ़ाई करने का मौका मिलता है. आईआईटी बॉम्बे को 'इंजीनियरिंग का मक्का' भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टॉप इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए आपको जेईई एडवांस्ड में कितनी रैंक (AIR) लानी पड़ती है और पिछले साल की कटऑफ कितनी गई थी?

इंजीनियरिंग छात्रों पर हुई पैसों की बारिश, ये हैं IIT के टॉप-5 सैलरी पैकेज

IIT बॉम्बे में कितनी सीटें हैं

आईआईटी बॉम्बे में बीटेक और फाइव ईयर डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए करीब 1,350 से 1,365 सीटें उपलब्ध हैं. इसमें फीमेल कैंडिडेट्स के लिए अलग सुपरन्यूमेरी सीटें भी शामिल हैं, जिससे जेंडर बैलेंस बना रहता है. सीटें JoSAA काउंसलिंग के अनुसार कैटेगरी वाइज डिस्ट्रीब्यूट होती हैं.

IIT बॉम्बे में टॉप कोर्सेस

  1. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  2. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  4. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  5. केमिकल इंजीनियरिंग
  6. सिविल इंजीनियरिंग
  7. मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग
  8. इंजीनियरिंग फिजिक्स
  9. एनर्जी इंजीनियरिंग
IIT बॉम्बे में एडमिशन के लिए कट-ऑफ कितनी चाहिए

2025 में आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के लिए जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) आखिरी राउंड की कटऑफ रेंज 66 से 8,343 तक रही. सबसे हाई-प्रेस्टीजियस ब्रांच CSE की क्लोजिंग रैंक लगभग 433 तक थी. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और बीटेक प्लस एमटेक इलेक्ट्रिकल के लिए रैंक 841 तक गई थी. इसके अलावा एन्वायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग जैसी ब्रांच में रैंक 4,696 से 4,777 तक ही बंद हो गई थी.

IIT बॉम्बे में टॉप कोर्सेस के लिए रैंक
  • CSE- टॉप 60 तक
  • इलेक्ट्रिकल- 400 रैंक तक
  • मैकेनिकल- 1,200 रैंक तक
  • एयरोस्पेस- 2,500 रैंक तक
  • लोअर डिमांड ब्रांचेस- 4,000 से 5,000 रैंक तक
  • BS मैथमैटिक्स- 1,067 रैंक तक
  • BS इकोनॉमिक्स- 2,372 रैंक तक
  • BS केमेस्ट्री- 7,228 रैंक तक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com