विज्ञापन

IIM Bangalore Placement: 596 छात्र और 664 जॉब ऑफर, एक्सेंचर और BCG जैसी दिग्गज कंपनियों ने लुटाए बंपर पैकेज

सीडीएस हेड तपस रंजन पति के अनुसार, FMCG, रिटेल, ई-कॉमर्स, फिनटेक, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्रों ने भी इस साल उत्साहजनक भागीदारी दिखाई है.

IIM Bangalore Placement: 596 छात्र और 664 जॉब ऑफर, एक्सेंचर और BCG जैसी दिग्गज कंपनियों ने लुटाए बंपर पैकेज
खास बात यह रही कि इस साल लगभग 35% कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार IIM बैंगलोर के कैंपस में कदम रखा.

IIM-B Placement : भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIM-B) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देश के सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट संस्थानों में से क्यों गिना जाता है. ग्लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितताओं के बावजूद, IIMB ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए अपने प्लेसमेंट को सक्सेसफुल संपन्न कर लिया है. इस साल संस्थान के 596 छात्रों ने मिलकर कुल 664 जॉब ऑफर हासिल किए हैं, जो करियर की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. तो आइए जानते हैं किस कंपनी ने दिए हैं आईआईएम स्टूडेंट बैंग्लूर को नौकरी के ऑफर.

कंसल्टिंग सेक्टर का दबदबा

इस साल के प्लेसमेंट में मैनेजमेंट कंसल्टिंग (Management Consulting) क्षेत्र का बोलबाला रहा. कुल नौकरियों में से 45% ऑफर इसी सेक्टर से आए. इसके बाद टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट मैनेजमेंट की भूमिकाएं रहीं, जिनका योगदान 15% रहा. वहीं, निवेश बैंकिंग (Investment Banking) ने 11% ऑफर्स के साथ अपनी पकड़ बनाए रखी.

कौन रहे टॉप रिक्रूटर्स?

इस प्लेसमेंट सीजन में Accenture Strategy सबसे बड़े नियोक्ता (Employer) के रूप में उभरी, जिसने अकेले 94 ऑफर दिए. अगर पूरे एक्सेंचर ग्रुप को मिला लिया जाए, तो यह संख्या 101 तक पहुंच जाती है. अन्य प्रमुख कंपनियों में ये हैं शामिल 

  • Boston Consulting Group (BCG): 29 ऑफर
  • Bain & Company: 23 ऑफर
  • EY-Parthenon: 23 ऑफर
  • American Express: 15 ऑफर
  • Kearney: 13 ऑफर
  • TCS: 11 ऑफर

खास बात यह रही कि इस साल लगभग 35% कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार IIM बैंगलोर के कैंपस में कदम रखा. यह संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा और विविध क्षेत्रों में इसकी पैठ को दर्शाता है.

संस्थान का क्या है कहना?

करियर डेवलपमेंट सर्विसेज (CDS) के चेयरपर्सन प्रोफेसर निशांत कुमार वर्मा ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल के बावजूद यह प्रोसेस काफी सुचारू रही. उन्होंने बताया कि नतीजों ने हमारी उम्मीदों को पार कर लिया है, जिसका क्रेडिट संस्थान के मजबूत इंडस्ट्री नेटवर्क को जाता है.

सीडीएस हेड तपस रंजन पति के अनुसार, FMCG, रिटेल, ई-कॉमर्स, फिनटेक, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्रों ने भी इस साल उत्साहजनक भागीदारी दिखाई है.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Bangalore Placements 2026, IIMB PGP Placements, Management Consulting Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com