ICAR-IARI Young Professional Job: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के कुल दो पदों पर भर्ती की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर ही किया जाएगा. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर पद अनुसार 30,000 से 42,000 रुपए के बीच दिए जाएंगे.
कब होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 5 मई को होगा. जो भी इसमें हिस्सा लेना चाहता है वो सुबह 09:30 वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए-. 'फल एवं बागवानी प्रौद्योगिकी विभाग, आईएआरआई, पूसा परिसर, नई दिल्ली 110012' पते पर पहुंच जाए. वॉक-इन-इंटरव्यू वाले दिन उम्मीदवार अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और उनकी कॉपी भी साथ लेकर जाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन लोग हो सकते हैं वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल
- जिन भी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और आईसीएआर के नियमों के अनुसार कृषि/बागवानी/वनस्पति विज्ञान में ग्रेजुएशन, बागवानी/फल विज्ञान/खाद्य विज्ञान एवं फसल कटाई पश्चात प्रौद्योगिकी/पादप जैव रसायन/मृदा विज्ञान/कृषि विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ एमएससी की डिग्री है, वो आवेदन कर सकते हैं.
- इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए.
- अधिकतम आयु 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
- आरक्षित श्रेणी से जुड़े कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी
इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी भर्ती पाने के लिए आईसीएआर-आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर.
ये भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में 20 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं