RBI SO Admit Card 2022: आरबीआई ने जारी किए विशेषज्ञ अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड, 6 मार्च को है एग्जाम

RBI SO Admit Card 2022 Download: जिन भी उम्मीदवारों ने आरबीआई भर्ती 2022 (RBI Recruitment 2022) के लिए आवेदन किया है, वो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. 

RBI SO Admit Card 2022: आरबीआई ने जारी किए विशेषज्ञ अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड, 6 मार्च को है एग्जाम

RBI SO Exam 2022: विशेषज्ञ अधिकारी (SO) परीक्षा का आयोजन 6 मार्च को किया जाना है

नई दिल्ली:

RBI SO Admit Card 2022 Download: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विशेषज्ञ अधिकारी (SO) पद के एडमिट कार्ड (RBI SO Admit Card 2022) जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने आरबीआई भर्ती 2022 (RBI Recruitment 2022) के लिए आवेदन किया है, वो  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. आरबीआई एसओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किए जाएं. इसकी जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है.  

RBI SO Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें

1.आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट.rbi.org.in पर जाएं.
2.'कॉल लेटर' सेक्शन पर जाएं.
3.यहां एडमिट कार्ड का लिंक दिया गया होगा. इसपर क्लिक कर दें.
4.आरबीआई मैनेजर एडमिट कार्ड दिख जाएगा. जिसे आप डाउनलोड कर लें.

अभी लीगल ऑफिसर ग्रेड बी, मैनेजर टेक्निकल (सिविल), मैनेजर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल), और आर्किटेक्ट इन ग्रेड ए पदों के लिए आरबीआई ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 जारी किए गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि सहायक लाइब्रेरियन और क्यूरेटर पदों के लिए एडमिट कार्ड को भी जल्द जारी कर दिया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आरबीआई एसओ आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 15 जनवरी 2022
आरबीआई एसओ आवेदन की अंतिम तिथि - 04 फरवरी 2022
आरबीआई एसओ परीक्षा तिथि (RBI SO Exam Date 2022) - 06 मार्च 2022

वैकेंसी की जानकारी -

आरबीआई भर्ती 2022 के जरिए कई सारे पदों पर भर्ती की जानी है. जिनकी जानकारी इस प्रकार है.

लॉ ऑफिसर ग्रेड बी - 2 पद
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) - 6 पद
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) - 3 पद
लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए - 1 पद
आर्किटेक्ट ग्रेड ए - 1 पद
पूर्णकालिक क्यूरेटर - 1 पद

RBI SO पदों के लिए चयन प्रक्रिया

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है.