विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को क्या कहते हैं? यहां जानिए कोर्स से लेकर सैलरी की फुल डिटेल

Postmortem karne wale doctor ko kya kehte hain : अगर आप 12वीं के बाद फॉरेंसिक डॉक्टर बनने चाहते हैं तो हम आपको यहां पर NEET UG, MBBS से लेकर MD Forensic Medicine तक की पूरी पढ़ाई, सरकारी नौकरी के अवसर और हर महीने मिलने वाली सैलरी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को क्या कहते हैं? यहां जानिए कोर्स से लेकर सैलरी की फुल डिटेल
 सरकारी अस्पताल में एक फ्रेशर MD फॉरेंसिक डॉक्टर या सीनियर रेजिडेंट को शुरुआत में 80,000 से 1,20,000 रुपये प्रति माह तक आसानी से मिल जाते हैं.
Representative image (AI)

Forensic Doctor Career: टीवी का पॉपुलर सीरियल CID आप सभी को याद ही होगा और डॉ. सालुंखे भी? जो डेड बॉडी को देखकर ही बता देता था कि मौत कैसे हुई है. असल जिंदगी में ऐसे एक्सपर्ट्स को फॉरेंसिक डॉक्टर (Forensic Doctor) या पोस्टमॉर्टम स्पेशलिस्ट कहा जाता है. अगर आप भी 12वीं के बाद फॉरेंसिक डॉक्टर के तौर पर करियर बनाना चाहते हैं तो हम यहां आपको इस कोर्स से जुड़ी फुल डिटेल्स बताने जा रहे हैं.

12वीं में कौन-से सब्जेक्ट होने चाहिए? 

बता दें कि फॉरेंसिक डॉक्टर बनने के लिए आपको 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) सब्जेक्ट्स के साथ कम से कम 50 फीसदी नंबरों से पास होना जरूरी है. हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलती है. ध्यान रहे, बिना बायोलॉजी और MBBS के आप फॉरेंसिक साइंटिस्ट तो बन सकते हैं, लेकिन फॉरेंसिक डॉक्टर यानी जो पोस्टमॉर्टम करता है नहीं बन सकते.

 NEET UG पास कर करें MBBS 

12वीं के बाद आपको देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG पास करनी होगी. अच्छी रैंक आने पर सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन मिलता है. यह कोर्स साढ़े 5 साल का होता है, जिसमें 4.5 साल की पढ़ाई और 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल है. MBBS के दौरान ही आपको फॉरेंसिक मेडिसिन के बेसिक्स पढ़ाए जाते हैं.

 MD करने के बाद बनेंगे फॉरेंसिक डॉक्टर

फॉरेंसिक एक्सपर्ट बनने के लिए MBBS के बाद NEET PG या INI-CET की परीक्षा देनी होती है. इसे पास करके आपको MD in Forensic Medicine and Toxicology कोर्स चुनना होगा. यह 3 साल की स्पेशलाइजेशन डिग्री होती है. इसमें पोस्टमॉर्टम करने की बारीकियां, जहर की पहचान (Toxicology), डीएनए जांच, और कोर्ट में कानूनी सबूत पेश करने की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है.

नौकरी कहां मिलेगी? 

सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में नौकरी के ऑप्शन्स

जिला अस्पतालों, AIIMS और मेडिकल कॉलेजों में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और प्रोफेसर के रूप में आपको नौकरी मिल सकती है.

जांच एजेंसियां

आपक CBI, IB, पुलिस डिपार्टमेंट और सेंट्रल/स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL/FSL) में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर भी जॉब के अवसर हैं.

सेना और अर्धसैनिक बल

इसके अलावा आर्मी मेडिकल कोर में बतौर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी नौकरी के अवसर हैं.

सैलरी कितनी मिलती है? 

 सरकारी अस्पताल में एक फ्रेशर MD फॉरेंसिक डॉक्टर या सीनियर रेजिडेंट को शुरुआत में 80,000 से 1,20,000 मंथली आसानी से मिल जाते हैं.

वहीं, एक अच्छा खासा अनुभव होने के बाद आप प्रोफेसर या चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद पर पर पहुंच सकते हैं. यहां पर पहुंचने के बाद सैलरी 2 लाख से 3 लाख रुपये महीना या उससे भी अधिक हो सकती है.

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, Army Cadet College के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और फीस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com