विज्ञापन

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट्स तक, हर वर्ग के छात्रों के लिए निकली हैं ये नौकरियां 

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM) ने  ग्रुप A, B और C के विभिन्न 179 पदों पर सीधी भर्ती कर रहा है. इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू है और कैंडिडेट 31 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. 

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट्स तक, हर वर्ग के छात्रों के लिए निकली हैं ये नौकरियां 
12वीं पास और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान रखने वाले 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है. कर्नाटक वन विभाग, राजस्थान हाईकोर्ट, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC), IBPS और AYUSH मंत्रालय (CCRUM) में हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं. ऐसे में आप अपनी योग्यता के अनुसार सही पद चुनिए, लास्ट डेट का ध्यान रखकर आज ही आवेदन कर दीजिए. 

कर्नाटक वन विभाग में 675 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, लास्ट डेट 31 अगस्त

कर्नाटक वन विभाग 10 वीं पास के लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है. विभाग ने फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप D) के 675 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आपको कोई रिटेन एग्जाम नहीं होगा. सिलेक्शन 10वीं के नंबर की मेरिट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

इसके लिए 18 से 30 वर्ष (वर्गानुसार छूट उपलब्ध) के उम्मीदवार 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास करें आवेदन, 10 अग्सत लास्ट डेट

राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ग्रेड-II के 163 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत हिंदी व अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पद भरे जाएंगे. अगर आप 12वीं पास और कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज रखते हैं और 18 से 40 के बीच हैं तो अप्लाई कर सकते हैं.  इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है जो 10 अगस्त 2026 तक चलेगा. 

बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर बनने का शानदार मौका,  ग्रेजुएट्स करें अप्लाई 16 अगस्त है लास्ट डेट

वहीं, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है जो 16 अगस्त 2026 तक चलेगी. इस भर्ती के लिए आवेदन सभी कैटेगरीऔर अन्य राज्यों के उम्मीदवार के लिए एप्लिकेशन फीस केवल 100 रुपये है.

बता दें कि कृषि, वानिकी, बॉटनी, जूलॉजी, गणित, भौतिकी या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर चुके 21 साल से अधिक आयु के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई करें. सिलेक्शन प्री, मेन्स, PET, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर होगा.

 IBPS PO और SO भर्ती के लिए 26 जुलाई तक करें अप्लाई

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने Probationary Officer (PO) और Specialist Officer (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 26 जुलाई 2026 कर दी है. इसके जरिए देश के प्रमुख सार्वजनिक बैंकों में कुल 7,460 पद भरे जाएंगे. इनमें से 6,715 पद PO के और 745 पद SO के लिए हैं.

PO पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट्स  (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है. आवेदन शुल्क जनरल के लिए 850 और SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए 175 है. योग्य उम्मीदवार समय रहते ibps.in पर जाकर तुरंत आवेदन करें.

AYUSH मंत्रालय के CCRUM में निकली 179 पदों पर नौकरियां, 10 वीं से लेकर पोस्ट ग्रैज्युएशन तक कर सकते हैं अप्लाई

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM) ने  ग्रुप A, B और C के विभिन्न 179 पदों पर सीधी भर्ती कर रहा है. इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू है और कैंडिडेट 31 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. 

इसके जरिए रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, यूडीसी (UDC), एलडीसी (LDC), एमटीएस (MTS), रेडियोग्राफर और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (MLT) जैसे प्रशासनिक, तकनीकी व रिसर्च से जुड़े पदों को भरा जाएगा.

क्या चाहिए योग्यता
  • एमटीएस (MTS) पद के लिए 10वीं पास और आयु 18 से 27 साल होनी चाहिए
  • UDC, LDC और स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं / ग्रेजुएट और टाइपिंग अनिवार्य है
  • वहीं, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर व MLT के लिए के लिए आयु 18 से 25 साल होनी चाहिए और संबंधित डिप्लोमा
  • स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम आयु 35 साल और नर्सिंग डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए
  • रिसर्च ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 40 साल पीजी डिग्री (यूनानी) होना चाहिए.

बता दें कि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें- बढ़ई की बेटी का कमाल: आंध्र प्रदेश की 14 साल की जेसी 'मिशन शक्तिसैट' के लिए हुई सिलेक्ट, रचेंगी इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com