विज्ञापन

MBBS हो गया है कंप्लीट? इन सेक्टर्स में बन सकते हैं सरकारी डॉक्टर से लेकर Officer

MBBS के बाद सरकारी नौकरी की तलाश है? मेडिकल ऑफिसर, भारतीय सेना से लेकर रेलवे तक, जानिए डॉक्टर बनने के बाद सरकारी सेक्टर में करियर के टॉप ऑप्शन.

MBBS हो गया है कंप्लीट? इन सेक्टर्स में बन सकते हैं सरकारी डॉक्टर से लेकर Officer
अगर आपको क्लिनिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ रिसर्च और टीचिंग में भी रुचि है, तो आप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे AIIMS या राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर रेजिडेंट (JR) के तौर पर करियर शुरू कर सकते हैं.

Jobs For MBBS : आजकल कई डॉक्टर्स कॉर्पोरेट या प्राइवेट अस्पतालों की चमक-दमक के बजाय सरकारी नौकरियों (Government Jobs After MBBS) को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं. इसका सीधा कारण है नौकरी की सुरक्षा (Job Security), सोशल वर्क का भाव, बेहतरीन सैलरी और समाज में मिलने वाली जबरदस्त इज्जत. अगर आपने भी एमबीबीएस पूरा कर लिया है या फाइनल ईयर में हैं, तो आइए जानते हैं कि सरकारी सेक्टर में आपके लिए कहां-कहां मौके इंतजार कर रहे हैं.

1. सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर 

केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्वास्थ्य विभागों में लगातार मेडिकल ऑफिसर की भर्तियां निकालती हैं. इसमें आपको जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में काम करने का मौका मिलता है. जमीन से जुड़कर मरीजों का इलाज करने और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिहाज से यह एक बेहतरीन पोस्ट है.

2. भारतीय सेना में डॉक्टर 

आप भारतीय थलसेना, नौसेना या वायुसेना में बतौर डॉक्टर (Captain/Lieutenant) शामिल हो सकते हैं. सेना की लाइफस्टाइल, अनुशासन, सम्मान और एडवेंचर युवाओं को काफी आकर्षित करता है.

3. भारतीय रेलवे में मेडिकल स्टाफ

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और UPSC (UPSC CMS) के जरिए रेलवे अस्पतालों में डॉक्टर्स की सीधी भर्ती होती है. मुफ्त रेलवे पास और शानदार आवास जैसी सुविधाएं इस जॉब को बेहद खास बनाती हैं.

4. AIIMS और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अवसर

अगर आपको क्लिनिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ रिसर्च और टीचिंग में भी रुचि है, तो आप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे AIIMS या राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर रेजिडेंट (JR) के तौर पर करियर शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- AIIMS से CMC तक, मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश के सबसे शानदार कॉलेज, जहां से निकलते हैं बड़े डॉक्टर और रिसर्चर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com