विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

Delhi Police Recruitment 2017: 707 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं

Also Read in
Delhi Police Recruitment 2017: 707 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपने यहां खाली पड़ें पदों पर भर्तियां निकाली है. यह सभी भर्तियां मल्टी टास्किंग पोस्ट पर निकाली गई हैं. 707 पदों पर निकली इन भर्तियों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2018 है. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.  इन पदों से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे  दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें: 37 पदों के लिए निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

यह है योग्यता-
इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा का पास होना जरूरी है. 10वीं पास कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है. 

यह उम्र सीमा
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी और एससी व एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष तक है.

यह भी पढ़ें: 9 पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करें आवेदन

क्या है चयन की प्रक्रिया
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा. 
 इन पदों के लिए है जरूरत
निकाली गई भर्तियां  मुख्य रूप से कुक, धोबी, माली, सफाई कर्मचारी, मोची जैसे पदों के लिए निकाली गई हैं. 

इतना होगा वेतन- 18000 से 56900 रुपये

VIDEO: योगी ने कहा योग्यता से ही मिलेगी नौकरी


कैसे करें आवेदन
इच्छुक आवेदक दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकता है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Recruitment 2017, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com