- सीएसआईआर नेट परीक्षा आंसर की जारी कर दी गई है
- उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
- 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी परीक्षा
CSIR UGC NET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने सीएसआईआर नेट आसंर की जारी कर दी है. उम्मीदवार आंसर की (CSIR NET Answer Key 2019) देख अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति सही पाए जाने की स्थिति में एनटीए आंसर की में बदलाव करेगा. आपत्ति दर्ज किए जाने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी. इसके बाद एनटीए सीएसआईआर नेट रिजल्ट (CSIR NET Result) जारी कर देगा.
CSIR UGC NET Answer Key ऐसे करें चेक और डाउनलोड
-उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
- अब View Question Paper and Challenge Answer Key के लिंक पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
- इसके बाद उम्मीदवार अपने द्वारा किए गए पेपर और आंसर-की का मिलान करें.
- आप आंसर-की डाउनलोड भी कर सकते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
एनटीए ने देश भर में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को किया था. इस परीक्षा के लिए लगभग 3 लाख उम्मीदवारों ने खुद को रजिस्टर किया था. एनटीए के मुताबिक पहली शिफ्ट में 80.17 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित रहे तो वहीं दूसरी शिफ्ट में 81.29 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए मौजूद रहे थे. हालांकि, असम और मेघालय केंद्र पर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. जिसके बाद इन केंद्रों पर परीक्षा 27 दिसंबर को आयोजित की गई थी.
यहां से चेक करें आंसर की
उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी सारी अपडेट के लिए सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in विजिट करते रहें. बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा की तरह सीएसआईआर नेट परीक्षा भी साल में 2 बार आयोजित की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं