विज्ञापन

4210 पद, एक लाख से अधिक आवेदन! पाटलिपुत्र स्टेशन पर जिस भर्ती परीक्षा के छात्रों ने किया हंगामा, उसकी कहानी

बिहार में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,210 पदों को भरने के लिए आज लिखित परीक्षा हो रही है. कुल दो दिनों (14 जून और 17 जून) तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे. ये एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा.

4210 पद, एक लाख से अधिक आवेदन! पाटलिपुत्र स्टेशन पर जिस भर्ती परीक्षा के छात्रों ने किया हंगामा, उसकी कहानी
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी.

बिहार में आज मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होने जा रही है. इस भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर रात को बड़ा हंगामा हुआ. ये हंगामा ट्रेन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने किया. जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से वहां मौजूद छात्र गुस्सा हो गए. जिसके बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और इस दौरान ही पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं. जिसमें कुल 5 पुलिसकर्मी  घायल हो गए. ये उम्मीदवार जिस भर्ती के लिए एग्जाम देने जा रहे हैं. वो बिहार में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों पर निकाली गई है. कुल 4210 पदों को भरा जाना है. 4210  के लिए एक लाख से ज्यादा उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं.

38 जिलों में परीक्षा केन्द्र

सुबह 10 बजे से ये परीक्षा शुरू होने जा रही है. केन्द्रीय चयन पर्षद मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, में 'मद्य निषेध सिपाही' (Prohibition Constable), कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में ' कक्षपाल' (Warden) और परिवहन विभाग में 'चलंत दस्ता सिपाही' (Mobile Squad Constable) के 4,210 पदों पर भर्ती के लिए ये लिखित परीक्षा करवा रहा है. जो कि 14 जून और 17 जून को होगी. इस परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड (CSBC) को इस भर्ती के लिए लाखों की संख्या में आवदेन मिले थे. जिसमें से 39832 आवेदनों को रद्द कर दिया गया था. सही से फॉर्म न भरने ओर अन्य कारणों के चलचे ये आवदेन रद्द किए गए थे. वहीं जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वो अब ये परीक्षा देने जा रहे हैं.

किस पद पर होगी कितनी भर्ती

मद्य निषेध सिपाही1685
कक्षपाल2417
चलंत दस्ता सिपाही108
कुल पद4,210

कितने घंटे की है परीक्षा

परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी. 14 जून को होने वाली परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 15 बजे से शुरू होकर  17:00 बजे तक चलेगी . पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे पहुंचना होगा.

परीक्षा से जुड़ी टाइमलाइन 

14 जून 2026

लिखित परीक्षा का पहला दिन 

17 जून 2026

लिखित परीक्षा का दूसरा दिन

जुलाई 2026 

संभावित आधिकारिक आंसर की (Answer Key) जारी होगी

सितंबर-अक्टूबर 2026 

लिखित परीक्षा का रिजल्ट

अक्टूबर-नवंबर 2026 (संभावित)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी होना
अक्टूबर-नवंबर 2026 (संभावित)शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी
जनवरीपरीक्षा के नतीजे आने की संभावना

सेंटर में एंट्री से पहले जान लें ये नियम 

  1. परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएंगे.
  2. Used OMR Sheet को सील बंद कराने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति होगी.
  3. ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगा.
  4. परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 एवं भारतीय न्याय संहिता, 2024 के तहत आवश्यक काननी कार्यवाही की जायेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSBC Police, Bihar Police Prohibition Constable Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com