विज्ञापन

इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा 12वीं के बाद इन प्रोफेशन की भी खूब डिमांड, शानदार करियर

Top Courses After 12th : मौजूदा समय में AI और ऑटोमेशन भारत के जॉब मार्केट को बदल रहे हैं, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार भविष्य की नौकरियां केवल टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं होंगी और कई दूसरे क्षेत्रों में भी प्रोफेशनल्स मांग तेजी से बढ़ेगी.

इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा 12वीं के बाद इन प्रोफेशन की भी खूब डिमांड, शानदार करियर
12वीं के बाद ये करियर ऑप्शन चुन सकते हैं आप

Top Courses After 12th : एक समय था, जब 12वीं के बाद छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल या ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन को ही बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता था. लेकिन आज के डिजिटल और स्किल-बेस्ड दौर में कई ऐसे प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स मौजूद हैं, जो कम समय में बेहतर करियर और जॉब ऑप्शंस मुहैया करा रहें हैं. हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच अभी भी टेक्नोलॉजी बेस्ड कोर्सेज की मांग बनी हुई है. लेकिन एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि भविष्य की नौकरियां केवल मशीनों और कोड तक सीमित नहीं रहेंगी.

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn की 'Jobs on the Rise 2026' रिपोर्ट के अनुसार, पशु चिकित्सक (Veterinarian) और बिहेवियरल थेरेपिस्ट (Behavioural Therapist) जैसे पेशे भी सबसे तेजी से बढ़ती नौकरियों में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा कुछ ऑफबीट डिप्लोमा कोर्सेज के जरिए भी छात्र एक बेहतर करियर की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं.

AI और डिजिटल स्किल्स वालों की बढ़ रही है मांग

अगर आप सोचते हैं कि अच्छे करियर के लिए सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही रास्ता है, तो ऐसा नहीं है. NIIT India Skills Gap Report 2026 के मुताबिक, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आजकल बड़ी से बड़ी कंपनियां नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही हैं, इसलिए ऐसे युवाओं की जरूरत बढ़ गई है जो डिजिटल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल्स रखते हों. यही वजह है कि 12वीं के बाद इन क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भविष्य में अच्छे करियर और नौकरी के कई मौके मौजूद हैं.

पशु चिकित्सकों की बढ़ती जरूरत ने किया चौंकाया

LinkedIn Jobs on the Rise Report के अनुसार, सबसे हैरान करने वाली बात पशु चिकित्सकों (Veterinarians) की बढ़ती मांग है. शहरों में पालतू जानवर पालने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए मौके पैदा हुए हैं. अब ये पेशा सिर्फ जानवरों के इलाज तक सीमित नहीं रह गया है. क्लीनिक, रिसर्च, पब्लिक हेल्थ और एनिमल केयर जैसी कई फील्ड्स में भी करियर के अच्छे अवसर मौजूद हैं. ऐसे में 12वीं के बाद ये प्रोफेशन युवाओं के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है.

मेंटल हेल्थ पर बढ़ता फोकस

रिपोर्ट के अनुसार, बिहेवियरल थेरेपिस्ट की मांग भी तेजी से बढ़ी है. मेंटल हेल्थ, इमोशनल बैलेंस और न्यूरोडाइवर्सिटी जैसे सब्जेक्ट्स पर बढ़ती जागरूकता ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है. स्कूलों, अस्पतालों और कॉरपोरेट संस्थानों में ट्रेन्ड बिहेवियरल एक्सपर्ट्स की जरूरत बढ़ रही है. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर कम होता सामाजिक कलंक भी इस मांग को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

एनीमेशन और मल्टीमीडिया में क्रिएटिव करियर

ड्रॉइंग, वीडियो एडिटिंग, VFX, कार्टून या गेमिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए डिप्लोमा इन एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया एक शानदार ऑप्शन है. एंटरटेनमेंट और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

फूड टेक्नोलॉजी में भी काफी मौके 

फूड प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल और पैकेजिंग की जानकारी देने वाला यह कोर्स फूड इंडस्ट्री में करियर बनाने का रास्ता खोलता है. बड़ी FMCG कंपनियों में ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग हमेशा बनी रहती है. 

फैशन और स्टाइलिंग में चमका सकते हैं भविष्य

फैशन इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले छात्र फैशन स्टाइलिंग का कोर्स चुन सकते हैं. इसमें डिजाइनिंग, स्टाइलिंग और पर्सनल ग्रूमिंग जैसी स्किल्स पर फोकस किया जाता है. 

तेजी से पैर पसार रहा इवेंट मैनेजमेंट 

शादी, कॉर्पोरेट इवेंट्स और बड़े आयोजनों के बढ़ते चलन के बीच इवेंट मैनेजमेंट एक तेजी से उभरता क्षेत्र है. इस कोर्स में प्लानिंग, मैनेजमेंट और मार्केटिंग सिखाई जाती है. 

डिजिटल मार्केटिंग की बढ़ रही डिमांड

डिजिटल मार्केटिंग आज लगभग हर इंडस्ट्री की जरूरत बन चुकी है. जहां SEO, सोशल मीडिया और कंटेंट मार्केटिंग जैसी स्किल्स युवाओं को बेहतर करियर अवसर दिला सकती हैं.

हेल्थ और फिटनेस बना नया हॉट सेक्टर

योग और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते योगा और फिटनेस डिप्लोमा की मांग बढ़ी है. 

एविएशन इंडस्ट्री में भी मौके

एयर होस्टेस और केबिन क्रू ट्रेनिंग कोर्स एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने का अवसर देता है.

फोटोग्राफी, गेम डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग भी हैं बेहतर विकल्प

क्रिएटिव सोच रखने वाले छात्र प्रोफेशनल फोटोग्राफी, गेम डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे कोर्स चुन सकते हैं. इन क्षेत्रों में फ्रीलांसिंग के साथ-साथ नौकरी के भी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं.

NEET री-एग्जाम के पेपर 18 लोकेशन पर ड्रॉप करेगी एयरफोर्स, पूरी तरह लीक प्रूफ होगा ट्रांसपोर्टेशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com