National Health Mission Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (national health mission 2021, NHM) उत्तर प्रदेश की ओर से लैब टेक्नीशियन, ट्रीटमेंट सुपरवाइजर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. ये भर्तियां यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के तहत की जानी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (national health mission 2021, NHM) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 2,980 पदों पर नियुक्ति की जानी हैं, ये नियुक्तियां कई पदों पर की जाएंगी. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन के जरिए अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने की प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू हो गई है, जो कि 7, जनवरी, 2022 तक चलने वाली है. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं. उन्हें यूपी एनएचएम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर आपको Updates लिखा हुआ दिखेगा. उसके नीचे ही भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन मिल जाएगा और आवेदन करने का लिंक भी इसमें मौजूद होगा. इस लिंक को खोलकर पंजीकरण कर दें और आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: आयकर विभाग ने इन पदों पर निकाली हैं वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ये होगी चयन प्रक्रिया
योग्य आवेदकों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा और इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में किया जाएगा: ये परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. खंड- I 80 अंक का होगा और इस खंड में व्यावसायिक ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. वहीं खंड- II 20 अंक का होगा. जिसमें सामान्य योग्यता, तर्क, सामान्य जागरूकता और बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के सवाल होंगे. प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने पर एक अंक दिया जाएगा.
जनरल (यूआर) / ईडब्ल्यूएस को ये परीक्षा पास करने के लिए 100 में से न्यूनतम 33 अंक लाने होंगे.
ओबीसी वालों को न्यूनतम 30 अंक और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 24 अंक परीक्षा में हासिल करने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं