विज्ञापन

ग्रेजुएट्स से लेकर 7वीं पास तक के लिए बैंक में नौकरी, 27,500 तक मिलेगी सैलरी, 20 अप्रैल से पहले करें अप्लाई

Job Alert 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए CBI और BOI ने नोटिफिकेशन जारी किया है. काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए भर्ती निकली है. ऐसे में आइए आगे जानते हैं योग्यता, सैलरी, लास्ट डेट और सिलेक्शन प्रोसेस...

ग्रेजुएट्स से लेकर 7वीं पास तक के लिए बैंक में नौकरी, 27,500 तक मिलेगी सैलरी, 20 अप्रैल से पहले करें अप्लाई
Bank Jobs 2026 : सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

CBI & BOI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए शानदार अवसर सामने आया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. दोनों बैंकों द्वारा जारी पदों के लिए योग्यता, सैलरी और आवेदन की लास्ट डेट क्या है, आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं. 

CBI Recruitment 2026 : काउंसलर बनने का सुनहरा मौका, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है.

योग्यता क्या है

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है.वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 45 साल और अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है.

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. 

कैसे करें आवेदन

आवेदन ऑफलाइन मोड में होगा. इसके लिए लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'क्षेत्रीय कार्यालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनजल कॉम्प्लेक्स, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़, 497001' पते पर डाक कर दें.

BOI Recruitment 2026: ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती शुरू

कितने पदों पर है भर्ती

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने ऑफिस असिस्टेंट समेत विभिन्न 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 19 अप्रैल है.

कैसे करें आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आवेदन की लास्ट डेट क्या है

अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है.ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

बीओआई ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें ऑफिस असिस्टेंट के 2 और चौकीदार/माली का 1 पद शामिल हैं. 

योग्यता क्या है

 वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन और चौकीदार/माली पद के लिए उम्मीदवार का सातवीं पास होना जरूरी है. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मार्च के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सिलेक्शन और सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 12,000 से 27,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है. ऐसे में उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'बैंक ऑफ इंडिया, वित्तीय समावेशन विभाग, चौथी मंजिल, बैंक ऑफ इंडिया बिल्डिंग, नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय, एस.वी. पटेल मार्ग, किंग्सवे, पोस्ट बॉक्स नंबर-04, नागपुर-440001' पते पर डाक कर दें.

जरूरी बात

उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

यह बी पढ़ें- India Post GDS 2nd Merit List 2026 LIVE : PDF में कैसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानिए यहां एकदम आसान तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com