BSSC SSO/ BSO Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने उप सांख्यिकी अधिकारी (SSO)/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी (BSO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 682 पदों को भरना है. आयोग ने बीएसएससी एसएसओ/बीएसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आवेदन शुल्क का भुगतान 19 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है. आयोग ने अधिकारिक अधिसूचना में कहा, "ऑनलाइन आवेदन प्रविष्टियों में सुधार या संशोधन के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा. उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि मैट्रिकुलेशन या समकक्ष प्रमाण पत्र/मार्कशीट से मेल खाना चाहिए. सभी उम्मीदवार अपनी श्रेणी प्रविष्टि को सावधानीपूर्वक भरें.
RRB NTPC Exam Date 2025: जाने कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यल और सीबीटी 1 एग्जाम डेट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BSSC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि: 1 अप्रैल, 2025
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल, 2025
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल, 2025
BSSC Recruitment 2025: जरूरी योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स या मैथमेटिक्स या स्टैटिस्टिक्स में बैचलर डिग्री हो.
BSSC Recruitment 2025: आयु सीमा
आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2024 के अनुसार की जाएगी. सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है.
SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, मुख्य परीक्षा 10 अप्रैल को, ऐसे करें चेक
BSSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष उम्मीदवार) को 540 रुपये देना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी) वर्ग के उम्मीदवारों को 135 रुपये, दिव्यांगों की सभी श्रेणियां (एससी/एसटी के समान) वर्ग के उम्मीदवारों को 135 रुपये, महिलाओं की सभी श्रेणियां (केवल बिहार के स्थायी निवासियों के लिए) को 135 रुपये और बिहार से बाहर के सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 540 रुपये का शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन मोड से किया जाएगा.
बीएसएससी एसएसओ/बीएसओ पदों के लिए आवेदन कैसे करें
बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, एसएसओ/बीएसओ 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें.
फ़ॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फ़ॉर्म जमा करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं