Bihar Police ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है. आयोग द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में ASI के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 462 खाली पदों को भरा जाना है.
एक ही पाली में होगी परीक्षा
आयोग ने साफ किया है कि यह परीक्षा राज्यभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई 2026 दिन बुधवार को किया जाएगा. एग्जाम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा.
समय का रखें खास ध्यान
परीक्षा देने जा रहे सभी उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा. आयोग के नियमों के मुताबिक, सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक अपने तय परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना जरूरी है.
किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें?
इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 462 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें इस प्रकार तय की गई हैं:
- सामान्य वर्ग (General): 185 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 83 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 74 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 55 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 46 पद
- पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 14 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 5 पद
एडमिट कार्ड और नोटिस कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं और आने वाले समय में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Latest Notices या Recruitment वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद ASI Operation Recruitment 2026 Exam Date से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- आपके सामने परीक्षा तारीख का ऑफिशियल नोटिस खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
- जब एडमिट कार्ड जारी होगा, तब आप इसी लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
Notice E-Admit Card on Website 3 (1) by subhashinitripathi93
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं