BPSC TRE 4 PROTEST 2026 : बिहार में शिक्षक बहाली (BPSC TRE 4) के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा आज पटना की सड़कों पर फिर फूट पड़ा. अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज कैंपस में इकट्ठा हुए. छात्रों का यह मार्च पटना कॉलेज से निकलकर BPSC कार्यालय तक जाने वाला था, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े, इसके लिए पटना जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही तैयार दिखी. प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को पटना कॉलेज परिसर के भीतर ही रोक दिया. देखते ही देखते पूरा पटना विश्वविद्यालय और पटना कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.
कॉलेज में आई कार्ड से मिल रही एंट्रीस्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा इतनी कड़ी है कि अब कॉलेज में सिर्फ आई कार्ड देखकर ही छात्रों को एंट्री दी जा रही है.
क्या हैं अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें?
BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जल्द हो जारीअभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली का आधिकारिक नोटिफिकेशन बिना किसी देरी के जल्द से जल्द जारी किया जाए.
छात्र नेता दिलीप को करो रिहाइसके अलावा 8 मई को हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेता दिलीप कुमार को तुरंत रिहा किया जाए.
प्रशासन आवाज दबा रहा हैअभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन उनकी आवाज दबा रहा है. दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसलिए यह एहतियाती कार्रवाई की गई है और फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
8 मई को हुई थी दिलीप की गिरफ्तारीविदित हो कि बीते 8 मई को प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था. इस दौरान दिलीप कुमार ने कहा था कि हम सिर्फ नौकरी मांग रहे थे. हमें नौकरी मांगने पर जेल भेजा रहा है.
यह भी पढ़ें- नौकरी की जगह मिली लाठियां: TRE 4 नोटिफिकेशन की मांग और छात्र नेता दिलीप की गिरफ्तारी
एनडीटीवी से ऐसे करें संपर्क
एनडीटीवी छात्रों के साथ खड़ा है. आपको किसी भी तरह की समस्या है या आपके मन में कोई सवाल है तो एनडीटीवी एजुकेशन से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आपको educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा. इस मेल में आप अपनी शिकायत के साथ अपना नंबर भी जरूर डालें, जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें. सब्जेक्ट में NDTV HINDI EDUCATION जरूर लिखें. अगर आपको स्टोरी में अपना नाम नहीं देना है तो भी आप बता सकते हैं, हम अपना रिपोर्टर भेजकर आपकी शिकायत की पड़ताल करेंगे और उस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे. इस आर्टिकल और मेल आईडी को अपने दोस्तों और बाकी छात्रों के साथ शेयर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं