विज्ञापन

BPSC AEDO एडमिट कार्ड आज से कर सकेंगे डाउनलोड, लिखित परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू

BPSC AEDO Admit Cards: सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा, 2025 बिहार के कई जिलों में 14 अप्रैल से शुरू होगी जो कि 21 अप्रैल तक चलेगी. इस परीक्षा को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।

BPSC AEDO एडमिट कार्ड आज से कर सकेंगे डाउनलोड, लिखित परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू
AEDO के लिए चयन हुए उम्मीदवारों को राज्य के शिक्षा विभाग के लिए काम करना होता है.

BPSC AEDO Admit Cards: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा 2025 को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, BPSC AEDO परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी शुक्रवार से उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे हैं. आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजे जाएंगे. उम्मीदवार इन्हें केवल ऑनलाइन ही हासिल कर पाएंगे. वहीं सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू हो रही है जो कि 21 अप्रैल तक चलेगी. यह परीक्षा बिहार के कई जिलों में 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे. 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने अकाउंट में लॉग इन करें. इसके लिए "My Account" सेक्शन में जाएं.
  • संबंधित विज्ञापन को ढूंढें और चुनें.
  • उसके साथ में दिए गए "View/Download" विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें.

आयोग की और से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी  अलग-अलग चरणों में जारी की जाएगी. 14 और 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के केंद्रों से जुड़ी जानकारी 11 अप्रैल से उपलब्ध होगी. इसी तरह से 17 और 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के केंद्रों की जानकारी 14 अप्रैल को जारी होगी. वहीं, 20 और 21 अप्रैल को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को यह जानकारी 17 अप्रैल से मिलेगी.

सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के लिए चयन हुए उम्मीदवारों को राज्य के शिक्षा विभाग के लिए काम करना होता है. राज्य सरकार और स्थानीय स्कूलों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना होता है कि शैक्षिक नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए.
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम ढाई घंटे पहले अपने अपने केंद्रों पर पहुंचना होगा.
  • बिना ए़़डमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 
  • परीक्षा केंद्र में अपने साथ अपनी एक ID भी लेकर जानी होगी.

ये भी पढ़ें- UP Police Recruitment 2026: यूपी पुल‍िस में 81 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, किन-किन पदों पर म‍िलेगी नौकरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com