BPSC 72nd Combined Competitive Examination: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के प्रेमलीमिनार्य एग्जामिनेशन का ऑनलाइन आवेदन शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई, 2026 से शुरू हो जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 मई, 2026 है. बता दें कि इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,230 रिक्तियों को भरा जाना है. इसलि जो युवा बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वो आवेदन कर दें.
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. जिसकी शुरुआत प्रारंभिक परीक्षा से होगी. आयोग के अनुसार, BPSC 72वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा जुलाई 2026 में होने की संभावना है. समय रहते आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख से लेकर एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी सारी जानकारी अपलोड कर दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- 7 मई को https://bpsconline.bihar.gov.in की वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
- इस लिंक पर क्लिक करके आपको सबसे पहले अपने पंजीकरण करना होगा.
- उसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा.
वहीं आवेदन करते समय किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद ले सकते हैं. मदद के लिए इन नंबर पर फोन करें- 9297739013, 8235422948, 8235422867. याद रखें कि इन नंबरों पर सोमवार से शुक्रवार तक ही कॉल किया जा सकता है.
उम्मदीवार लेस्ट अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं