BOB Recruitment 2022: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए मौके की कमी नहीं है. बैंक आए दिन जॉब नोटिफिकेशन जारी करते रहते हैं. अब बैंक ऑफ बड़ोदा (Bank of Baroda ) ने 26 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बैंक ऑफ बड़ोदा ने एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर (Agriculture Marketing Officers) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक उम्मीदवार इस महीने की 26 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर करना होगा.
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ोदा के दस अलग-अलग जगहों के लिए हैं. पटना में 4 पद, चेन्नई में 3 पद, मंगलुरु में 2 पद, नई दिल्ली में 1 पद, राजकोट में 2 पद, चंडीगढ़ में 4 पद, एर्नाकुलम में 2 पद, कोलकाता में 3 पद, मेरठ में 3 पद और अहमदाबाद में 2 पद पर भर्तियां होंगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस पद के लिए आवेदन करें उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कृषि / बागवानी / पशुपालन / पशु चिकित्सा विज्ञान / डेयरी विज्ञान / मत्स्य विज्ञान / मत्स्य पालन / कृषि विपणन और सहयोग / सहयोग और बैंकिंग / कृषि वानिकी / वानिकी / कृषि जैव प्रौद्योगिकी / खाद्य विज्ञान / कृषि व्यवसाय प्रबंधन / खाद्य प्रौद्योगिकी / डेयरी प्रौद्योगिकी / कृषि इंजीनियरिंग / रेशम उत्पादन में 4 साल की डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए.
आयु सीमा (Age Limit)
बैंक ऑफ बड़ोदा में इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवार का चयन शॉर्टलिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. हालांकि चयन प्रक्रिया में बैंक बदलाव भी कर सकता है.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 26 अप्रैल 2022 तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं