- बिहार लोक सेवा आयोग ने 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है.
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता :
बिहार लोक सेवा आयोग के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा :
बिहार लोक सेवा आयोग के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 साल और न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है.
चयन प्रक्रिया :
बिहार लोक सेवा आयोग के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन करने वाले राज्य के एससी/एसटी/पीएच (40 प्रतिशत से ज्यादा) के आवेदकों के लिए 150 रुपये और अन्य वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.
ऐसे करें आवेदन :
बिहार लोक सेवा आयोग के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) पर क्लिक कर 20 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें.
जॉब की अन्य खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar Public Service Commission, Bihar Public Service Commission Recruitment 2017, BPSC, BPSC 2017, BPSC Vacancy, CDMO, BPSC CDMO