विज्ञापन

BEL Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 56 पदों पर नौकरी का अवसर, ऐसे करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. बीईएल ने कई सारे पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं..

BEL Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 56 पदों पर नौकरी का अवसर, ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. बीईएल ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में स्थित विभिन्न परियोजना स्थलों के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कुल 56 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय है. बीईएल की ओर से जारी 56 रिक्तियों में फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) के 25 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 31 पद शामिल हैं.

जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, बीईएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने की योग्यता 

1.आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पद के लिए बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम)/एमई/एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/दूरसंचार/संचार/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) या एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन) में होना चाहिए.

फीस का करना होगा भुगतान

आवदेन करते हुए फीस का भुगतान भी करना होगगा. फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) पोस्ट के लिए फीस 450 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I पद के लिए फीस 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणियों से आने वाले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

आवेदकों की अधिकतम आयु प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 32 वर्ष और फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पोस्ट के लिए 40 वर्ष तय की गई है,आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया के स्टेप 

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें सैलरी के तौर पर 40,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

ये भी पढ़े-लोको पायलट के 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए ये सर्टिफिकेट होना जरूरी

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BEL Project Engineer Salary 2026, BEL 56 Posts Apply Online, Recruitment 2026, BEL Recruitment 2026, Engineer Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com