विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2017

Bank of India Recruitment 2017: ऑफिस असिस्टेंट और अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

Bank of India Recruitment 2017: ऑफिस असिस्टेंट और अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन
बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India - BOI) ने ऑफिस असिस्टेंट और अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 मार्च, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण: कुल पद 3
क्र.सं.पदरिक्तियां
1ऑफिस असिस्टेंट2 पद
2अटेंडेंट1 पद

शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं/BA/B.Com. होनी चाहिए.

वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 8000-20000/- वेतन प्रतिमाह दिए जायेंगे.

आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष अधिकतम उम्र 65 वर्ष निर्धारित की गई है. 
नौकरी स्थान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों की पद-स्थापना धनबाद (झारखण्ड) में की जाएगी.

 
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन:
बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India - BOI) में ऑफिस असिस्टेंट और अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी BOI की वेबसाइट www.bankofindia.co.in पर  लॉग-इन कर 15 मार्च, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों और के लिए http://www.bankofindia.co.in/pdf/News-paper-advertisment-banks-website.pdf पर विजिट करें.

जॉब्स सेक्शन से जुड़े अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
लेखक के बारे में
img
NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती, Bank Of India Recruitment, ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी, बैंक जॉब्स, Bank Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com