
Anglo-Eastern Recruitment 2023: हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह ने इस साल अपने मौजूदा कार्यबल में कम से कम 1,000 भारतीय नाविकों को शामिल करने की योजना बनाई है. जहाज प्रबंधन कारोबार से जुड़ी कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने यह जानकारी दी. भारत वैश्विक स्तर पर पोत परिवहन उद्योग के लिए प्रशिक्षित समुद्री कार्यबल मुहैया कराने वाले प्रमुख देशों में शामिल है.
UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा कल से शुरू, 57 विषयों के लिए दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एंग्लो-ईस्टर्न समूह अपनी सहायक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के जरिए देश में मौजूद है. उसके मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में कार्यालय हैं. इसके अलावा समूह भारत में एक समुद्री प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित करता है.
एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष प्रधान ने कहा, ''भारतीय नाविकों का हमारा मौजूदा कार्यबल लगभग 21,000 है. मौजूदा कैलेंडर वर्ष के अंत तक हम कम से कम 1,000 और भारतीय नाविकों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं.''
समूह के पास दुनिया भर में कुल 27,000 से अधिक नाविक हैं. एंग्लो-ईस्टर्न समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्योर्न होजगार्ड ने कहा, ''भारत हमारे समूह के विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं