एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड (Air India Engineering Services Limited - AIESL) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 102
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | अनारक्षित (सामान्य) वर्ग | 53 पद |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग | 27 पद |
3 | अनुसूचित जाति | 15 पद |
4 | अनुसूचित जनजाति | 07 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
अभ्यर्थी के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ केमिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B.Tech डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए
विस्तृत अधिसूचना पढ़ें.
चयन प्रकिया:
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन शुल्क:वर्ग | शुल्क |
अनारक्षित (सामान्य) वर्ग | रू. 2000/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग | रू. 2000/- |
अनुसूचित जाति | कोई शुल्क नहीं |
अनुसूचित जनजाति | कोई शुल्क नहीं |
ऐसे करें आवेदन:
एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड (Air India Engineering Services Limited - AIESL) में उपर्युक्त पदों के लिए अभ्यर्थी AIESL की आधिकारिक वेबसाइट www.airindia.in पर लॉग-इन कर 30 सितंबर, 2016 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल आकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना अनिवार्य है.
विस्तृत अधिसूचना/विज्ञापन और अन्य जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें.