- UPSC Mains में जामिया के 54 छात्रों हासिल की कामयाबी
- पिछली बार 44 छात्रों का हुआ था सेलेक्शन
- जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में हासिल की है कोचिंग
जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) में कोचिंग कर रहे 54 छात्रों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Main) पास कर लिया है. इन सभी छात्रों को UPSC 2019 में सफलता मिली है. अब ये सभी उम्मीदवार फरवरी में होने वाले UPSC के इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे. बता दें, पिछले साल जामिया के 44 छात्रों ने UPSC पास किया था, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर थर्ड रैंक हासिल करने वाले जुनैद अहमद भी शामिल थे. इस बार का रिजल्ट 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का जारी किया गया है. UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह 'A' और समूह 'B' के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है.
इस देश के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, ये है अब तक आए मेहमानों की लिस्ट
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
छात्रों के पास होने पर यूनिवर्सिट ने एक बयान में कहा, 'इन छात्रों को सिविल सेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है. इन छात्रों को विश्वविद्यालय मुफ्त आवास, लाइब्रेरी सुविधा, क्लासरूम टीचिंग, प्रैक्टिस टेस्ट आदि प्रदान किए जाते हैं. सीटों की उपलब्धता के आधार पर जामिया आरसीए अब कुछ और ऐसे योग्य उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देगा जो इंटरव्यू के लिए तैयारी करेंगे.उम्मीदवार जामिया की आधिकारिक वेबसाइट www.jmi.ac.in पर जाकर इस बारे में ओर जानकारी ले सकते सकते हैं.'
CSIR NET Result 2019: NTA आज जारी करेगा सीएसआईआर नेट रिजल्ट, से कर सकेंगे चेक2010 में अपनी स्थापना के बाद से आरसीए, जेएमआई ने 190 सिविल सर्वेंट तैयार किए हैं. इसमें यूपीएससी की परीक्षाओं के माध्यम से आईएएस, आईएफएस, आईपीएस, आईआरटीएस आदि शामिल हैं. इसके अलावा, स्टेट लेवल की सिविल सेवाओं में एसडीएम और डीएसपी के रूप में अफसर दिए हैं. वहीं असिस्टेंट कमांडेंट (सीएपीएफ), आईबी, असिस्टेंट कमिश्नर (प्रोविडेंट फंड) और बैंक पी.ओ. भी बड़ी संख्या में इस कोचिंग से निकले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं