रांची: बर्थडे पार्टी में बुलाकर 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

घटना 31 मार्च को नामकुम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. बर्थडे पार्टी में आरोपियों ने शराब पी और कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया. आरोपियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बर्थडे पार्टी में बुलाकर 15 साल की लड़की से दुष्कर्म,

झारखंड के रांची में एक बर्थडे पार्टी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता और हिरासत में लिए गए आरोपी दोस्त थे. जिसमें एक नाबालिग के बर्थडे पार्टी के दौरान करीब 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.  

31 मार्च को हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 मार्च को नामकुम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. लड़की के बयान के आधार पर 16 अप्रैल को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. नामकुम पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया, "पीड़िता और चारो आरोपी दोस्त थे. घटना में हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक की जन्मदिन पार्टी में थी.

शराब पीकर नाबालिग से दुष्कर्म

घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि बर्थडे पार्टी में आरोपियों ने शराब पी और कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया. थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है. लड़की की चिकित्सा जांच कराई जा रही है. पुलिस ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

यह भी पढे़ं-
झारखंड का वो गांव जहां बच्चों को ‘किराये' पर लेकर बनाया जाता है पेशेवर चोर, दिल्ली से पकड़े 6 शातिर

Advertisement

एंबुलेंस में मरीज की जगह नकली शराब! स्ट्रेचर के पीछे ठूंस-ठूंस कर भरी थीं बोतलें, झारखंड पुलिस का बड़ा खुलासा

झारखंड: बेटियों के शरीर को गलत तरीके से छूता था प्रिंसिपल! हजारीबाग में 24 छात्राओं ने खोली हेडमास्टर की पोल

Advertisement

Featured Video Of The Day
Vedanta Boiler Blast Case: अनिल अग्रवाल पर FIR! 21 मजदूरों की मौत, वेदांता ब्लास्ट में बड़ा एक्शन