Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में 5 लाख लोगों के साथ योग करेंगे PM मोदी, गुजरात में रहेंगे अमित शाह, जानिए कौन कहां करेंगे योग

Yoga Day 2025: 21 जून को योग दिवस के मौके पर पूरे देश-दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भारत में योग दिवस को लेकर कई कार्यक्रम किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में 5 लाख लोगों के साथ योग करेंगे. अमित शाह गुजरात में तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में योग करेंगे. जानिए योग दिवस पर कौन कहां योग करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
योगा दिवस पर कल विशाखापत्तनम में 5 लाख लोगों के साथ योग करेंगे PM मोदी. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में पीएम मोदी के नेतृत्व में 5 लाख लोग योग करेंगे. सरकार के सभी मंत्री अलग-अलग शहरों में योग करेंगे.

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Yoga Day 2025: भारत की पहल पर हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर पूरे देश-दुनिया में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश में शनिवार को विशाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे जो बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम के आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित किया जाएगा और वहां 5 लाख से अधिक लोग एक साथ योग कर सकेंगे. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक निर्धारित इस कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' सहित कई रिकॉर्ड स्थापित हों.

योग दिवस पर इस बार की थीम- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग 

आंध्र प्रदेश सरकार का 21 जून को न केवल विशाखापत्तनम में बल्कि पूरे राज्य में एक साथ कई गतिविधियों का आयोजन कर, कई लाख लोगों को योगाभ्यास में शामिल कर रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. दुनिया भर के कई देशों द्वारा मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विषयवस्तु ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई है.

25 हजार से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक करेंगे सूर्य नमस्कार

नायडू ने कहा, ‘‘25,000 से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार करेंगे. इसका उद्देश्य सबसे बड़े समूह और सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाना है.'' सरकार का लक्ष्य राज्य भर में एक लाख केंद्रों में योग सत्र आयोजित करना और विशाखापत्तनम में योग गतिविधियों में भाग लेने के लिए पांच लाख लोगों को आकर्षित करना है.

विशाखापत्तनम के आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किमी में होगा योग

विशाखापत्तनम में आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था किए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान एक साथ 3.19 लाख लोग योग कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य, देश और दुनिया भर के आठ लाख स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है. 

मिली जानकारी के अनुसार सभी मंत्रियों और बीजेपी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को कहा गया है. 

अमित शाह अहमदाबाद में तो जेपी नड्डा कर्तव्य पथ पर करेंगे योग

  • गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 
  • केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर रहेंगे.
  • स्पीकर ओम बिरला संसद भवन में करेंगे योग करेंगे. 
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में योग करेंगे.
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में योग करेंगे. 
  • एच डी कुमारस्वामी सलेम में रहेंगे. 

दिल्ली में अलग-अलग मंत्रालयों की ओर से होगा कार्यक्रम

संस्कृति मंत्रालय दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों पर योग दिवस का कार्यक्रम करेगा. यह कार्यक्रम सुबह छह बजे से आठ बजे तक होगा. हुमायूँ का मक़बरा, पुराना क़िला और सफदरजंग मक़बरे पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा. पर्यटन मंत्रालय की ओर से सन डायल लॉन क़ुतुब मीनार में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय शिक्षा सचिव विनीत जोशी योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 

Advertisement

विशाखापत्तनम में 3000 से अधिक बसों से पहुंचेंगे लोग

पीएम मोदी के नेतृत्व में विशाखापत्तनम में योग दिवस के मौके पर होने वाले मुख्य आयोजन में 3,000 से अधिक बस से योग प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को योग दिवस पर सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाना चाहिए. इस बीच, विशाखापत्तनम में कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.

सीएम ने विशाखापत्तनम पहुंचकर लिया है जायजा

मालूम हो कि पहले दक्षिणी राज्य ने योग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक महीने तक चले ‘योगांध्र' अभियान की शुरुआत की, जिसमें भारत से उत्पन्न इस प्राचीन विधा से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में व्यक्तिगत रूप से विशाखापत्तनम का दौरा किया था. उन्होंने राज्य के सभी लोगों से योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया.

Advertisement

सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था, 1200 से अधिक CCTV और ड्रोन से रखी जा रही नजर

पुलिस महानिदेशक (DGP) हरीश कुमार गुप्ता ने पहले कहा, ‘‘1,200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन 26 किलोमीटर के उस हिस्से पर नजर रखेंगे जहां हजारों लोग योग करेंगे. सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.'' इस आयोजन के दौरान समन्वय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी से लैस एक पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.

यह भी पढ़ें - Yoga एक्सपर्ट ने लगातार 1 महीने तक सुबह मलासन में बैठकर पिया पानी, असर देखकर आप भी शुरू कर देंगे ऐसा करना

Featured Video Of The Day
9pm_chunk_437752Iran Attack on Israel | Bharat Ki Baat Batata Hoon | इजरायल के खिलाफ ईरान का पलटवार |Iran Israel WAR