भारतीय सेना ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मोल्सांग गांव के पास संदिग्ध विस्फोटक को समय रहते निष्क्रिय किया. सैनिकों ने गश्त के दौरान संदिग्ध वस्तु पाई, जिससे आसपास के नागरिकों को गंभीर खतरा होने की आशंका जताई गई. सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर बम निरोधक टीम को मौके पर भेजकर इलाके को घेरकर सुरक्षा सुनिश्चित की.