जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे का नया वीडियो सामने आया है जो सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करता है. वीडियो में क्रूज में तेजी से पानी भरने और यात्रियों की घबराहट तथा अफरातफरी साफ दिखाई दे रही है. सरकार ने क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वाले पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज को तुरंत बर्खास्त किया है.