कर्नाटक: हाथी के हमले में पूर्व IPS अधिकारी की पत्नी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

दक्षिण भारत में हाथी के हमले से शख्स की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ समय पहले भी कर्नाटक में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक हाथी ने कई लोगों को निशाना बनाया था. इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हाथी के हमले में एक महिला की मौत
NDTV

कर्नाटक के कोडागु जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है. महिला की पहचान संध्या के रूप में की गई है. संध्या पूर्व IPS अधिकारी की पत्नी हैं. उनके पति का नाम एएस अचैया हैं जो IGP के पद से रिटायर हुए हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवा सुबह करीब 9 बजे हुई जब संध्या और कुछ अन्य लोगों के साथ एस्टेट के अंदर जा रहे थे.

महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि एक जंगली हाथी ने उस ग्रुप पर हमला कर दिया, जिससे संध्या गंभीर रूप से घायल हो गईं.उन्हें इलाज के लिए तुरंत गोनिकोप्पल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, तमाम मेडिकल कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई.इस हमले में तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं.

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि हाथी के हमले में किसी इंसान की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ महीने पहले भी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई थी. यहां जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान लोबो सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही थी.

जानकारी के अनुसार जंगल से भटककर एक जंगली हाथी गांव में घुस आया था. हाथी ने सबसे पहले गांव के क्लब घर को निशाना बनाया, जहां रखा हुआ धान उसने खा लिया और भवन की खिड़की तोड़ दी थी. इसी दौरान लोबो सिंह हाथी के संपर्क में आ गए था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केरल में नहीं थम रहा जंगली हाथियों का आतंक, हमले में फिर एक शख्स की मौत

Topics mentioned in this article