वीजा प्रतीक्षा समय में कटौती के लिए अमेरिका ने नयी पहल शुरू की

भारत में वीजा प्रक्रिया में देरी को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका ने पहली बार आवेदन करने वालों के लिए विशेष साक्षात्कार का समय निर्धारित करने और कांसुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाने सहित नयी पहल की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में वीजा प्रक्रिया में देरी को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका ने पहली बार आवेदन करने वालों के लिए विशेष साक्षात्कार का समय निर्धारित करने और कांसुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाने सहित नयी पहल की हैं. वीजा प्रतीक्षा को कम करने के बहु-आयामी दृष्टिकोण के तहत दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावासों ने 21 जनवरी को ‘‘विशेष शनिवार साक्षात्कार दिवस'' ​​आयोजित किया.

अमेरिकी दूतावास ने रविवार को कहा, ‘‘21 जनवरी को भारत में अमेरिकी मिशन ने पहली बार वीजा आवेदकों के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के एक बड़े प्रयास के तहत विशेष शनिवार साक्षात्कार दिवस की श्रृंखला में पहला विशेष साक्षात्कार किया.''

इसने एक बयान में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावासों ने शनिवार को उन आवेदकों को समायोजित करने के लिए वाणिज्य दूतावास संचालन शुरू किया, जिन्हें वीजा साक्षात्कार की आवश्यकता है.'' आने वाले महीनों में कुछ निश्चित शनिवार को होने वाले साक्षात्कार के लिए मिशन ‘‘अतिरिक्त स्लॉट'' उपलब्ध कराना जारी रखेगा. 

ये भी पढें:- 
जोगिंदर सिंह, विक्रम बत्रा...पीएम मोदी ने इन वीरों के नाम पर किया अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण
VIDEO: "मैं शादी करूंगा जब ...": जीवनसाथी के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया कुछ ऐसा जवाब

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: 4 मई को कौन दिखाएगा कमाल? NDTV Chai Stop | Rahul Kanwal | BJP | TMC
Topics mentioned in this article