TMC का इलेक्शन कैंपेन देख रही कंपनी I-PAC ने बंगाल में सारे कामकाज रोके, कर्मियों को दी छुट्टी

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस का इलेक्शन कैंपेन देखने वाली कंपनी I-PAC ने अपने सभी ऑपरेशन रोकने का फैसला लिया है. कंपनी के इस फैसले से संबंधित एक इंटरनल मेल भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीते दिनों कोलकाता में I-PAC के दफ्तर पर ED के छापेमारी के दौरान सीएम ममता के पहुंचने से बड़ा बवाल मचा था.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल चुनाव के बीच पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC ने अपने सभी ऑपरेशन 20 दिनों के लिए रोक दिए हैं.
  • I-PAC की HR टीम ने कर्मचारियों को 20 दिनों की छुट्टी लेने के निर्देश दिए हैं.
  • I-PAC के ऑपरेशन रोकने का कारण कानूनी मुद्दों से जुड़ा बताया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) ने अपने सभी ऑपरेशन रोक दिए है. आईपैक के एक इंटरनल मेल से इस बात की पुष्टि हुई है. इस इंटरनेल मेल में कुछ कानूनी मुद्दों का हवाला देते हुए लिखा गया कि मैनेजमेंट ने बंगाल में अपने सभी ऑपरेशन को 20 दिनों के लिए रोकने का फैसला लिया है. मालूम हो कि आईपैक बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनाव प्रचार संभालने में जुटी थी. 

पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले टीएमसी का चुनाव प्रचार अभियान देखने वाली कंपनी का अपने सारे ऑपरेशन रोकना एक बड़ी बात मानी जा रही है. मालूम हो कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है.  

I-PAC की HR टीम का इंटरनल मेल आया सामने

I-PAC की ह्यूमन रिसोर्स टीम की ओर से रविवार रात को भेजे गए एक इंटरनल मेल में काम रोकने के फैसले के पीछे "कुछ कानूनी मुद्दों" का हवाला दिया गया है. इसमें कहा गया कि मैनेजमेंट ने पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया है. ईमेल में कहा गया कि संगठन कानूनी प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है और उसने भरोसा जताया कि "न्याय अपना रास्ता खुद बनाएगा." 

I-PAC का इंटरनल मेल.

कंपनी ने कर्मियों से 20 दिनों की छुट्टी लेने को कहा गया

I-PAC का यह इंटरनल मेल सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट हो रहा है. I-PAC के इंटरनल सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहा HR ईमेल असली है. कर्मचारियों और टीम के सदस्यों से 20 दिनों की छोटी छुट्टी लेने को कहा गया है, जिसके बाद I-PAC ने उम्मीद जताई है कि वह 11 मई तक फिर से एकजुट होकर हालात का जायजा लेगी और आगे के कदम तय करेगी.

एक दिन पहले ममता ने कहा था- नौकरी गई तो मैं सबको काम दूंगी

एक दिन पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आई-पैक को लेकर सार्वजनिक बयान दिया था. ममता बनर्जी ने कहा कि आई-पैक के खिलाफ रची जा रही साजिशों को वह सफल नहीं होने देंगी. ममता ने घोषणा की कि यदि आई-पैक के युवाओं को डराया गया या उनकी नौकरी पर आंच आई, तो उनकी सरकार और तृणमूल कांग्रेस उन्हें रोजगार देगी. 

यह भी पढ़ें - ED ने I-PAC के कोफाउंडर विनेश चंदेल को किया गिरफ्तार, बंगाल के कोयला घोटाले से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग केस

Advertisement

यह भी पढे़ं - 'सबूत Vs प्लान चोरी' पर सियासी संग्राम, बंगाल में I-PAC पर बवाल की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें - ED रेड पर बंगाल में बवाल, ममता का आज पैदल मार्च तो अदालत में गरमागरम बहस के आसार

Featured Video Of The Day
होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाजों पर क्यों की फायरिंग? भारत ने बताया पूरा सच