शहनाई बजने का था दिन, लेकिन उसी दिन उठी अर्थी... तिरुवनंतपुरम में शादी के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार देर रात करीब एक बजे पंगप्पारा मंगुझी में हुई, जब मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक बस से टकरा गई. यह बस कनियापुरम डिपो में चार्ज होने के बाद विकास भवन की ओर जा रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्‍मक फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तिरुवनंतपुरम में मोटरसाइकिल की रोडवेज इलेक्ट्रिक बस से टक्कर में 28 वर्षीय युवक राजेश की मौत हो गई.
  • युवक की शादी उसी दिन कट्टैकोनम की महिला से मंदिर में होनी थी, हालांकि परिवार रिश्ते के खिलाफ था.
  • दुर्घटना रविवार देर रात पंगप्पारा मंगुझी में हुई, जब बस कनियापुरम डिपो से विकास भवन जा रही थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तिरुवनंतपुरम में एक घर से शादी की शहनाई सुनाई देनी थी, लेकिन वहां अब मातम पसरा है. श्रीकार्यम इलाके में एक मोटरसाइकिल के रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस से टकरा जाने के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन युवक की शादी होनी थी. अब इस घटना की बेहद चर्चा है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चेम्पाझंथी चेल्लमंगलम निवासी राजेश के रूप में हुई है. उसकी शादी सोमवार सुबह कट्टैकोनम की एक महिला से मंदिर में होनी थी.

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार देर रात करीब एक बजे पंगप्पारा मंगुझी में हुई, जब मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक बस से टकरा गई. यह बस कनियापुरम डिपो में चार्ज होने के बाद विकास भवन की ओर जा रही थी.

परिवार के लोग रिश्‍ते के खिलाफ थे: पुलिस

श्रीकार्यम पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक, युगल के परिवार कथित तौर पर इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके चलते दोनों ने मंदिर में विवाह करने और बाद में उसका पंजीकरण कराने का फैसला किया था. उन्होंने चंथाविला में एक मकान भी किराये पर लिया था.

रिश्‍तेदार के घर से लौटते वक्‍त मौत

यह दुर्घटना उस समय हुई जब राजेश एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि उसे सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दुनिया छोड़ गया अपनी ही कब्र खुदवाने वाला इंसान, रोज वहां लगाता था झाड़ू, जानें क्यों उठाया ये कदम

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने जिस रूसी ऑयल टैंकर पर कब्‍जा किया, उसमें पालमपुर का लाल भी था सवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand होंगे गिरफ्तार, Varanasi पहुंच सकती है Prayagraj पुलिस