विजय ने मुख्‍यमंत्री बनते ही अपने ज्‍योतिषी को सरकार में दिया बड़ा पद, जानें कौन हैं राधान पंडित

थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके ज्योतिषी थिरु रिक्की राधान को तमिलनाडु सरकार में महत्वपूर्ण पद मिला है. राधान पंडित तमिलनाडु के एक बड़े स्पिरिचुअल मेंटर हैं. ये पूर्व सीएम जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटर भी रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने से तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है
  • विजय के ज्योतिषी थिरु रिक्की राधान को तमिलनाडु सरकार में उच्च पद पर नियुक्त किया गया है
  • रिक्की राधान पंडित को मुख्यमंत्री की विशेष ड्यूटी अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्‍नई:

थलापति विजय के मुख्‍यमंत्री बनने से तमिलनाडु की राजनीति में तो बड़ा बदलाव आया ही है, साथ ही उनसे जुड़े लोगों की भी किस्‍मत चमक गई है. विजय के ज्‍योतिषी थिरु रिक्की राधान को भी तमिलनाडु की सरकार में बड़ा पद मिल गया है. थिरु रिक्की राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री की स्‍पेशल ड्यूटी (ओएसडी) ऑफिस में नियुक्त करने के आदेश दिया गया है. राधन पंडित वही हैं, जिन्होंने तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी.    

पहले ही कर दी विजय की जीत की भविष्‍यवाणी

राधान पंडित तमिलनाडु के एक बड़े स्पिरिचुअल मेंटर हैं. ये पूर्व सीएम जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटर भी रहे हैं. तमिलनाडु की राजनीति में राधान पंडित का काफी सम्‍मान है. जयललिता से लेकर विजय तक उनसे सलाह लेते हैं, ऐसा कहा जाता है. राधान पंडित ने चुनाव से पहले भविष्यवाणी की थी कि थलापति विजय की पार्टी टीवीके को जीत मिलेगी और वही हुआ. टीवीके को जब जीत मिली, तो राधान पंडित सीधे विजय के घर पहुंचे और उन्‍हें जीत की बधाई दी थी. 

सोशल मीडिया पर भी देते हैं लोगों को ज्योतिष संबंधि सलाह 

तमिलनाडु की राजनीति में दखल रखने वाले और पूर्व सीएम जयललिता के करीबी लोग बताते हैं कि जयललिता, राधान पंडित से राय लेने के बाद ही बड़े फैसले लेती थीं. बीते 40 सालों से राधान पंडित ज्‍योतिष के क्षेत्र में हैं. वह सोशल मीडिया पर भी  लोगों को ज्योतिष से संबंधित सलाह देते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें :- विजय ने 200 यूनिट बिजली फ्री की; अब सोने के सिक्के, घर, कार, 2500 रुपये महीने की बारी- कैसे विश लिस्ट पूरा करेंगे थलपति?

Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी के झोली में 234 में से 108 सीटें आई हैं. विजय को बहुमत का आंकड़ा तो हासिल नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस और वीसीके समेत कई पार्टियों ने उन्‍हें समर्थन दिया, जिसमें बाद उन्‍हें राज्‍यपाल द्वारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई.     

ये भी पढ़ें :- 6 दिन, 4 मंच, 4 शपथ... बिहार, बंगाल तमिलनाडु के बाद असम के शपथ ग्रहण से निकले ये 5 बड़े संदेश

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exams Cancel: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम