IIT जम्मू और DRDO के सहयोग से विकसित स्काई रीपर ड्रोन 400 से 550 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है. यह जेट-पावर्ड ड्रोन 30 किलो तक का पेलोड ले जाने और हर तरह के इलाके में काम करने में सक्षम है. स्काई रीपर ड्रोन को AI से लैस कर दुश्मन के हवाई क्षेत्र में सटीक प्रहार के लिए तैयार किया जा रहा है.