लखनऊ में ‘ऑपरेशन मीट एंड ग्रीट’ अभियान के दौरान दो रातों में 2654 शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ा गया. इस अभियान में 69,683 वाहनों की जांच की गई और कुल 2.65 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया. अभियान के दौरान हर टोल प्लाजा पर जांच टीमें ब्रेथ एनालाइजर, बॉडी कैमरा और रिफ्लेक्टिव जैकेट के साथ तैनात रहीं.