मुंबई के ठाणे इलाके में पुलिस की सतर्कता से आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बची

युवक के पिता घटना के समय सत्संग में गए थे और मां ड्यूटी पर मुंबई में थी. अचानक से डिप्रेशन में जाने पर उसने दरवाजा अंदर से लॉक कर खुदकुशी करने की कोशिश की.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
ठाणे की राबोडी पुलिस ने खुदकुशी कर रहे युवक की जान बचा ली.
मुंबई:

ठाणे की राबोडी पुलिस ने खुदकुशी कर रहे युवक की जान बचा ली. पुलिस कंट्रोल को सूचना मिली थी कि 26 साल का एक युवक खुदकुशी कर रहा है. पुलिस कंट्रोल को कॉल मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया गया. इलाके में मौजूद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा बंद था. 

पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो उनके पास उस फ्लैट की चाभी रखी थी. पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो 26 साल का युवक गले मे फांसी का फंदा डाल लटकने की तैयारी में था. पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर कुर्सी से नीचे उतारा और डोरी को काट उसे नीचे उतारा.

युवक के पिता घटना के समय सत्संग में गए थे और मां ड्यूटी पर मुंबई में थी. अचानक से डिप्रेशन में जाने पर उसने दरवाजा अंदर से लॉक कर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन उसके घर की एक चाभी पड़ोसियों के पास मिलने और समय पर पुलिस के पहुंचने से उसकी जान बच गई.

यह भी पढ़ें-
सपना गिल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर आपत्तिजनक तरीके से छूने का आरोप लगाया
हांगकांग की मॉडल की लापता खोपड़ी सूप के एक बर्तन में मिली, फ्रीज में मिले थे शरीर के अंग

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Kim Jong Un Weapon Test With Daughter: North Korea Missile Launch से America और South Korea में डर
Topics mentioned in this article