फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और लगातार कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो रहे हैं
- शनिवार को कुल्लू, रामपुर और चंबा में बादल फटने से घर, वाहन और सेब बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है
- मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे छह हजार श्रद्धालुओं को बचाकर सरकारी और निजी वाहनों से उनके घर भेजा गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।पहाड़ से लेकर मैदानों तक मानसून जमकर बरस रहा है, जिसकी वजह से नदियां उफान पर हैं, लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बर्बादी का मंजर सभी ने देखा है. इसी बीच हिमाचल में बरसात का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिए हैं.
नुकसान के आंकलन के लिए बनाई टीम
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़, अचानक बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान के आंकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (IMCTs) का गठन किया.
Advertisement
ये केन्द्रीय दल अगले सप्ताह की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाढ़/भूस्खलन प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे.
Featured Video Of The Day
Chandigarh BJP Office Grenade Attack Video: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर धमाके का वीडियो आया सामने














