हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और लगातार कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो रहे हैं शनिवार को कुल्लू, रामपुर और चंबा में बादल फटने से घर, वाहन और सेब बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे छह हजार श्रद्धालुओं को बचाकर सरकारी और निजी वाहनों से उनके घर भेजा गया है