'महिला कोई सामान है क्या,भाषा ही गलत है...' महिला रिजर्वेशन बिल पर रविशंकर प्रसाद का प्रियंका गांधी पर पलटवार

Women Reservation Bill: महिला रिजर्वेशन बिल पर बीजेपी नीत सरकार को घेरने वाली सांसद प्रियंका गांधी पर अब भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ravishankar prasad news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सांसद रविशंकर प्रसाद ने महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी की भाषा को अनुचित,महिलाओं का अपमान करने वाला बताया
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को न महिला पर भरोसा है और न ही संसद के प्रति सच्ची भावना है
  • प्रियंका ने कहा कि सरकार का महिला सशक्तिकरण का दावा वास्तविकता से मेल नहीं खाता और यह केवल दिखावा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

महिला रिजर्वेशन बिल पर बीजेपी नीत सरकार को घेरने वाली सांसद प्रियंका गांधी पर अब भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है. रविशंकर प्रसाद ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रियंका ये कौन सी भाषा बोल रही हैं कि महिलाओं का इस्तेमाल हो सकता है क्या? महिला कोई सामान हैं क्या? प्रियंका की ये भाषा ही गलत है. 

ये कौन सी भाषा...

सांसद रविशंकर प्रसाद ने महिला आरक्षण बिल के बहाने प्रियंका पर पलटवार करते हुए कहा कि सामान्यत: प्रियंका गांधी पर मैं कुछ नहीं बोलता हूं,लेकिन आज पहली बार टिप्पणी कर रहा हूं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये कौन सी भाषा है? महिलाओं का इस्तेमाल हो सकता है क्या? महिला कोई सामान है? ये कौन सी भाषा है? महिलाओं का इस्तेमाल हो सकता है क्या? महिला कोई सामान है? उसे कोई इस्तेमाल का विषय बताया जा रहा है. इसी सोच का नतीजा था कि यूपीए के समय बिल को फाड़ा गया था. कांग्रेस को न महिला पर भरोसा है और न संसद पर भरोसा है. पीड़ा की बात ये है कि दक्षिण भारत के लोग भी उनके झांसे में आए जो ठीक नहीं है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल गिराने के बाद जश्न मनाया. कांग्रेस को संविधान में विश्वास नहीं है. कांग्रेस की मंशा सिर्फ दिखावे की है. कांग्रेस ने महिलाओं का हक छीना. कांग्रेस का क्रूर चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि बिल गिरने से देश की महिलाओं को नुकसान है. 

यह भी पढ़ें- कल जो हुआ, वो लोकतंत्र की जीत... महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका ने ऐसा क्या कह दिया था?

प्रियंका गांधी ने आज महिला रिजर्वेशन बिल पर बीजेपी पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में स्थायी रूप से बने रहने के लिए महिलाओं को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की और खुद को 'महिलाओं का मसीहा' साबित करना चाहा. प्रियंका गांधी ने हाथरस, मणिपुर और महिला खिलाड़ियों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि सरकार का महिला सशक्तिकरण का दावा जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता.महिला रिजर्वेशन बिल पर बोलते हुए वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई. संघीय ढांचे को कमजोर करने की सरकार की कोशिश को रोका गया.यह लोकतंत्र की जीत थी.प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनावों के बीच जल्दबाजी में सत्र बुलाया गया, केवल एक दिन पहले मसौदा सामने आया,साजिश रची गई. स्थाई रूप से सत्ता में रहने के लिए महिलाओं की आड़ ली गई. सरकार महिलाओं का मसीहा बनने की कोशिश कर रही है.
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'पति का जन्मदिन है थोड़ा शॉर्ट रखिए...' प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बोलीं प्रियंका गांधी, खुद भी मुस्कुराती रहीं
 

Featured Video Of The Day
Breaking News | ओवरटेक बना मौत का कारण! अहमदाबाद में हिंसा | Ahmedabad News | NDTV India