महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में असफल होने पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और मोतीलाल नेहरू रोड से राहुल गांधी के घर तक प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने और धोखा देने का आरोप लगाया.