प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण संशोधन बिल की हार को लोकतंत्र की बड़ी जीत बताते हुए विपक्ष की एकजुटता को सराहा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिल पास कराने के लिए जल्दबाजी में संसद सत्र बुलाया. प्रियंका ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सत्ता में बने रहने की ढाल के रूप में इस्तेमाल किया.