योगी सरकार ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के बाद न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन किया है. श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच वेतन वृद्धि विवाद को खत्म करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी. 3 श्रेणियों में बांटकर अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है.