नासा ने 2014 से 2022 के बीच 16 लाख सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण कर रात की रोशनी का ग्लोबल मैप जारी किया है. इस तस्वीर में उत्तर प्रदेश और बिहार को पृथ्वी के सबसे चमकीले इलाकों में से एक के रूप में दर्शाया गया है. वैज्ञानिकों ने बताया कि शहरी विकास और बिजली की उपलब्धता में सुधार से बिहार में रात की रोशनी का स्तर बढ़ा है.