मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने रोकी लोकल ट्रेन की रफ्तार, कई रूट्स पर देरी से चल रही ट्रेनें

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है. कई इलाकों के साथ रेलवे ट्रैक पर हुए जलभराव ने लोकल ट्रेन की रफ्तार रोक द‍ी है. कई रूट्स पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारी से सड़क पर भरा पानी.

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है. नवी मुंबई, बुलढाणा और रत्नागिरी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है, ज‍िससे लोगों को काफी परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह जाम की स्‍थि‍ति‍ बन गई. वहीं, रेलवे ट्रैक पर हुए जलजमाव ने मुंबई लोकल की रफ्तार भी रोक द‍ी है. कई रूट्स पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

सीएसएमटी से कल्याण की ओर जाने वाली सेंट्रल रेलवे की सेवाएं तय समय से लगभग 10 मिनट देरी से चल रही हैं. कल्याण से CSMT की ओर जाने वाली सेंट्रल रेलवे की सेवाएं लगभग 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं. विरार से चर्चगेट की ओर जाने वाली वेस्टर्न रेलवे की सेवाएं 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं, जबक‍ि हार्बर लाइन की सेवाएं लगभग 10 मिनट की देरी से चल रही हैं. 

कई इलाकों में भरा पानी

दरअसल बीते दो दिनों से मॉनसून फिर से एक्टिव हुआ है. लगातार हो रही बार‍िश की वजह से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कोंकण के इलाकों में पानी भर गया. कई जगहों पर जलभराव के कारण गाड़ियां पानी में डूब गईं. कहीं अधूरी सड़कों और गड्ढों की वजह से लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. बुलढाणा के धाड इलाके में भारी बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद होने के कारण किसानों पर दोबारा बुवाई का संकट पैदा हो गया है. 

करंट की चपेट में आईं दो छात्राएं

कुछ जगहों पर बार‍िश की वजह से हादसे भी हो गए. नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एल.पी. ब्रिज के नीचे भारी बारिश के बीच बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे सड़क पर जमा पानी में करंट फैल गया. इस करंट की चपेट में कॉलेज की दो छात्राएं आ गईं और वहीं पानी में गिर गईं. आस-पास के लोगों ने तुरंत रिक्शे की मदद से दोनों को निकालकर डी. वाई. पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. नेरुल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement


मुंबई-ठाणे से लेकर कोंकण तक आफत की बारिश: बही कार,धंसी सड़क और पानी में फैला करंट

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: China के एकाधिकार को सीधी चुनौती! Piyush Goyal का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Mumbai Rain
Mumbai News
Mumbai Local Train
Rain In Maharastra
Monsoon