Delhi Rain: दिल्ली NCR में कितने दिन होगी बारिश? आज गरज-चमक के साथ बारिश, हरियाणा-राजस्थान में गिरे ओले

Rain in Delhi NCR: दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक आज बारिश से मौसम बदला. वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के अलावा बर्फबारी हुई. जानें एक हफ्ते का वेदर अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Weather News
नई दिल्ली:

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में बुधवार को बारिश से मौसम पलट गया है.फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को हल्की बरसात से राहत मिली. इंडिया गेट, अक्षरधाम, आईटीओ से लेकर अक्षरधाम तक बूंदाबांदी हो रही थी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो रही है. राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. वेस्ट यूपी, हरियाणा-पंजाब से लेकर मैदानी इलाकों में दिन भर रिमझिम बारिश दिखी. हालांकि 19 फरवरी को बारिश होने के संकेत नहीं हैं. बादल छाए रहेंगे, लेकिन बरसात के आसार नहीं है. तापमान में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी दिख सकता है.

  • 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
  • 18-19 फऱवरी को उत्तराखंड में बारिश के आसार
  • 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी
  • राजस्थान-हरियाणा में भी गरज-चमक के साथ बिजली, तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी
  • मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
  • 18 फऱवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ओले भी गिरने के आसार
     

Delhi Weather News

दिल्ली में येलो अलर्ट

दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने, बादल गरजने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. बारिश का नया दौर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम तक हर जिले में बारिश होने का अनुमान है. जबकि 19 फरवरी से 23 फरवरी तक खुला आसमान रहेगा. न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान फिर चढ़ते हुए 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.  

दिल्ली, यूपी में तेजी से बढ़ी गर्मी

दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक पिछले 10 दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ी है. सर्दी के बाद बसंत ऋतु गायब सी हो गई है. सीधे पारा चढ़ने लगा है और तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है. मार्च जैसी गर्मी अब फरवरी में होने लगी है. होली के पहले ही गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में ही इतनी प्रचंड गर्मी बता रही है कि अप्रैल-मई में जबरदस्त झुलसाने वाला तापमान रहेगा.

दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

17 फरवरी को तापमान 31.6 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में कई बार सक्रिय पश्चिम विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी. लेकिन फरवरी में हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या कम रही है और वो बेहद कमजोर भी रहे हैं. इस कारण हिमालयी क्षेत्र में मौसम में बदलाव नहीं देखने को मिला. पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर नहीं चल रही हैं. मैदानी इलाकों में गर्म हवा का वातावरण बना हुआ है. उत्तरी राजस्थान में बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ अगले कुछ घंटो में बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी ऐसे ही बारिश होगी.

ये भी पढ़ें - Delhi Weather: दिल्ली में आज तो गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, फरवरी में मार्च जैसा पारा, 27 शहरों के मौसम के आंकड़े डरा देंगे

Advertisement

हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा

पूरे दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है. हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवारी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल में बारिश हो सकती है. वेस्ट यूपी में बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, गाजियाबाद में हल्की बारिश हो रही है.

राजस्थान और यूपी में कहां बारिश

राजस्थान में भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, विराटनगर, नगर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ में ऐसा ही मौसम रहेगा. हरियाणा में कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर, गोहाना, गन्नौर, हांसी, तोशाम, रोहतक में बूंदाबांदी होगी. पश्चिमी यूपी में शामली, कांधला, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, मेरठ, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद में बहुत हल्की बारिश और बूंदा बांदी होने की संभावना है. अगले 2 घंटों के दौरान बुलंदशहर, खुर्जा, जट्टारी, नंदगांव, बरसाना के साथ कोटपुतली, डीग में भी बारिश हो रही है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Middle East War का India में Petrol Diesel Prices पर बड़ा असर? Crude Oil Crisis और Government Plan