Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश के आसार, फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल 

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर फिर आने वाला है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो बर्फबारी भी आ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Weather News Hindi
नई दिल्ली:

Delhi Weather News: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है. तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन बारिश से मौसम बदलने वाला है.इससे फौरी राहत ही मिलेगी और सूरज फिर तमतमाने लगा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. इससे फरवरी में ही मार्च जैसी प्रचंड गर्मी का अहसास होगा. 18 फरवरी को बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी कमी होगी और तापमान 27 से 29 डिग्री तक रहेगा, जो फिर 22 फरवरी तक 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा. 

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में आज से फिर आसमान में बादल छाए हैं. सुबह के वक्त धुंध भी रहने के आसार हैं. 18 फरवरी को भी आसमान में बादल के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तेज हवाओं, साथ बादल गरजने और बिजली चमकने से मौसम बदलने वाला है. दोपहर के बाद भी हल्की से थोड़ी तेज बारिश भी शाम को भी देखने को मिल सकती है. हालांकि 19 फरवरी से मौसम फिर सामान्य होने का अनुमान है. 

Delhi Weather News

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी. उत्तर पश्चिम भारत यानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रहेगा. हालांकि 18 फरवरी को थोड़ी राहत मिलेगी. गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. 

  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-19 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा-बर्फबारी का अनुमान
  • अंडमान एवं निकोबार में 16 से 18 फरवरी तक गरज-चमक औऱ 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
  • पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी 17-18 फरवरी को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश 
  • मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कुछ जगहों पर बारिश होगी
  • तमिलनाडु और केरल के साथ माहे में 21-22 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार
     

snowfall in JK

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में 16 और 17 फरवरी को, श्रीलंका तट के पास 18 फरवरी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र में 19 और 20 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. अरब सागर में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | IND vs PAK | शर्मनाक हार के बाद चढ़ा Munir का पारा, कर दी Naqvi को हटाने की मांग!