हर इंसान, एक समान, यही भारतीयता, यही मोहब्बत की दुकान... 'मोहम्मद दीपक' से मिल राहुल गांधी ने की तारीफ

इस मुलाकात के बाद दीपक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राहुल गांधी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था. उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' से राहुल गांधी की मुलाकात.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम ट्रेनर मोहम्मद दीपक से मुलाकात की.
  • दीपक ने बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक मुस्लिम की दुकान के नाम बदलने के मामले में अकेले सामना किया था.
  • राहुल गांधी ने दीपक के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए उन्हें भारत का हीरो बताया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Rahul Gandhi Met Mohammad Deepak: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' से नई दिल्ली में मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक के बयान का एक वीडियो भी कांग्रेस ने साझा किया है. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कोटद्वार के दीपक की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई है. एक तस्वीर में राहुल गांधी और दीपक गले मिलते नजर आ  रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा- दो भाई, मोहब्बत के सिपाही. 

दीपक से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने साथ की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसके कैप्शन में राहुल गांधी ने लिखा- हर इंसान, एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान. उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक' से मुलाकात - एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए.

कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक का वायरल हुआ था वीडियो

मालूम हो कि दीपक कोटद्वार के जिम ट्रेनर हैं. बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो एक मुस्लिम की दुकान पर नाम बदलने को लेकर हंगामा कर रहे बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के अकेले भिड़ गए थे. इस वीडियो में दीपक से जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूछा था, तुम कौन हो, तुम्हारा नाम क्या है? तब दीपक ने कहा था मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. 

राहुल गांधी ने दीपक को बताया था भारत का हीरो

दीपक के इस वीडियो को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें भारत का हीरो बताया था. आज दिल्ली में दीपक की राहुल गांधी से मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बाद दीपक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राहुल गांधी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था. उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है.

Advertisement

दीपक ने कहा- राहुल गांधी मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे

दीपक ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे. मालूम हो कि कांग्रेस ने दीपक और राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात की. मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है- जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लड़ने का हौसला देगा. दीपक 'मोहब्बत की दुकान' के योद्धा हैं- पूरे देश को इन पर गर्व है. 

यह भी पढ़ें - कौन हैं उत्तराखंड के दीपक, जिन्हें राहुल गांधी ने कहा 'भारत का हीरो', बजरंग दल वाले क्यों दे रहे धमकी?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump का पायलट Rescue का मास्टर प्लान! |Bharat Ki Baat Batata Hoon